Monday, May 20, 2024
HomeScienceमिट्टी अत्तर, रेन परफ्यूम - (Mitti Attar, Rain Perfume)

मिट्टी अत्तर, रेन परफ्यूम – (Mitti Attar, Rain Perfume)

पहली बारिश के बाद मिट्टी से आने वाली महक सबको आनंदित कर देती हैं। यह ऐसी खुशबू हैं जिसकी बराबरी कोई भी परफ्यूम नहीं कर सकता हैं। लेकिन आप में से बहुत से इस बारे में नहीं जानते होगे की उत्तर प्रदेश के कन्नौज शहर में पहली बारिश के बाद मिट्टी से आने वाली खुशबू वाला परफ्यूम भी बनाया जाता हैं। जिसे ‘मिट्टी अत्तर’, ‘पेट्रिकोर’ (Petrichor), रेन परफ्यूम  और ‘मिट्टी इत्र’  के नाम से भी जाना जाता हैं।

कैसे बनता हैं बारिश की खुशबू वाला मिट्टी अत्तर

बारिश में गीली मिट्टी की खुशबू को बोतलबंद में बंद करना किसी आश्चर्य से कम नहीं हैं। लेकिन कन्नौज शहर के इत्र निर्माण में लगे कारीगरों ने इसे मुमकिन कर दिया हैं। मिट्टी अत्तर वाले इत्र और अन्य इत्रों को बनाने की प्रक्रिया में ज्यादा अंतर नहीं है।

  • इसे बनाने की प्रक्रिया में सबसे पहले मिट्टी के बर्तन तैयार किए जाते हैं।
  • फिर इन मिट्टी के बर्तनों को स्टीम डिस्टिलेटर में डाल कर कोयले और बिजली से भट्ठी सुलगाई जाती है। फिर भाप ( स्टीम ) अपने प्रेशर से एक कॉपर कंटेनर पहुंचती है।
  • इन बर्तनों से निकलती भाप को एक पाइप के जरिए चंदन के तेल के संपर्क में लाया जाता है।
  • जो कॉपर (ताम्बा ) के बर्तनों में भरा होता हैं। इनसे निकलने वाली भाप को आसवन विधि के द्वारा बेस ऑयल के साथ संघनित किया जाता है।
  • आखिर में सिर्फ तेल की तरह का तरल पदार्थ निकलता है। जिसकी खुशबू पहली बारिश के बाद गीली मिट्टी से निकलने वाली खुशबू की तरह होती है।

भारत का इत्र वाला शहर कन्नौज

उत्तर प्रदेश का कन्नौज भारत के इत्र वाले शहर के रूप में विश्व विख्यात हैं। कन्नौज  के बारे में कहा जाता है कि यहाँ की बहने वाली नालियों से भी इत्र की खुशबू आती हैं।  कन्नौज के खुशबूदार इत्र  की मांग सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है।  कन्नौज शहर के 80 फीसदी लोग इत्र के कारोबार से सीधे या अप्रत्यक्ष रुप से जुड़े हुए हैं। कन्नौज शहर में इत्र बनाने की करीब 200 से ज्यादा फैक्ट्रियां हैं।

कितनी कीमत हैं इस मिट्टी वाले इत्र मिट्टी अत्तर की

मिट्टी के इत्र को कुछ ब्रैंड्स पेट्रिकोर (Petrichor) के नाम से भी बेचते हैं और कुछ इस इत्र को मिट्टी अत्तर के नाम से बेचते हैं।
दुनिया भर की तमाम कंपनियां मिट्टी की खुशबू वाले इत्र मिट्टी अत्तर को सजा- धजा कर, कंपनी का लेबल लगाकर बेच रही हैं। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर भी मिट्टी वाला इत्र मिट्टी अत्तर उपलब्ध हैं।
मिट्टी की खुशबू वाले इस मिट्टी अत्तर इत्र की 10 ग्राम की शीशी 120 रुपए से लेकर 600 रुपए तक आती है। इत्र की कीमत इसकी  क्वालिटी पर भी निर्भर करता है।एक किलो इत्र की कीमत 38 हजार रुपए से लेकर 70 हजार तक हैं।

कहां- कहां इस्तेमाल होता हैं मिट्टी का इत्र मिट्टी अत्तर

मिट्टी के इत्र की इस  खुशबू में कुछ तो बात है। जिससे दिलो-दिमाग पर एक नशा सा छा जाता है। अरोमाथेरपी के अंतर्गत मिट्टी वाले इत्र मिट्टी अत्तर का उपयोग अवसाद के साथ साथ तनाव, चिन्ता और घबराहट को ठीक करने में किया जाता हैं।
मिट्टी के इत्र  की खुशबू से व्यक्ति का विचलित दिमाग शांत हो जाता है। पहले मानसिक तौर पर अस्थिर लोगों का इलाज मिट्टी के इस इत्र मिट्टी अत्तर से किया जाता था। लेकिन इसके लिए अलग-अलग तरह से इत्र बनाया जाता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments